गैस सिलिंडर हमेशा लाल रंग के क्यों होते हैं? जानिए इसका सही कारण क्या है?

नमस्कार दोस्तों, आपके घर में एलपीजी गैस जरूर होगा, जिससे आपके घर में खाना बनाया जाता है। हमारे देश में बहुत सारे एलपीजी कंपनियां हैं परंतु सबके सिलेंडर का रंग लाल ही होता है। क्या आपने कभी सोचा है सिलेंडर हमेशा लाल रंग के ही क्यों होते हैं? अगर नहीं सोचे हैं तो सोच कर देखिए। क्या आपको पता है इसके पीछे वजह क्या है? अगर आपको इसका जवाब नहीं पता है तो चलिए जानते हैं आज की इस पोस्ट के माध्यम से की सिलेंडर हमेशा लाल रंग की क्यों होती हैं?
सबसे पहले हम आपको बता दें कि गैस सिलेंडर के लाल रंग होने के पीछे विज्ञान है। अब आपकी मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि विज्ञान में रंग से क्या लेना देना? तो सबसे पहले हम आपको बता दें की विज्ञान में किसी भी वस्तु के रंग का बहुत अधिक महत्व होता है।
आप सभी विज्ञान में पड़े होंगे कि लाल रंग खतरे का संकेत होता है क्योंकि लाल रंग का तरंगदैर्ध्य ज्यादा होता है। लाल रंग का तरंगदैर्ध्य अधिक होने के कारण दूर से भी दिखाई पड़ता है।
और आप सभी जानते ही हैं कि एलपीजी एक बहुत ज्वलनशील गैस होती है इसलिए एलपीजी सिलेंडर का रंग लाल होता है क्योंकि लाल रंग खतरे के संकेत होते हैं।और ऐसा नहीं है कि सिर्फ एलपीजी ही लाल रंग के होते हैं चाहे कोई भी ज्वलनशील गैस वो उसे लाल सिलेंडर में ही रखा जाता है। ताकि आसानी से यह पता चल सके कि इसके अंदर ज्वलनशील गैस है।

तो उम्मीद करते हैं आपको समझ में आ गया होगा कि सिलेंडर हमेशा लाल रंग की क्यों होती हैं?
इसके अलावा आपने और भी रंग के सिलेंडर देखे होंगे जैसे सफेद सिलेंडर, पीला सिलेंडर, नीला सिलेंडर और गिरे सिलेंडर। तो चलिए आइए जानते हैं कि इन सिलेंडरों में क्या भरा होता है?
सफेद सिलेंडर:- सफेद रंग के सिलेंडर में ऑक्सीजन भरा होता है, इस रंग केेेेे सिलेंडर को अस्पताल में देखे होंगे। जो गंभीर रूप से बीमार लोगों को आक्सीजन देने के काम आता है।
पीला सिलेंडर:- पीले रंग के सिलेंडर में जहरीलेेेे गैस भरे होते हैं।
नीला सिलेंडर;- नीले रंग के सिलेंडर में नाइट्रस ऑक्साइड भरा होता है।
गैस सिलेंडर:- इस रंग के सिलेंडर में कार्बबन डाइऑक्साइड गैस भरा होता है। आपने कार्बन डाइऑक्साइड गैस का नाम सुनाा होगा। कार्बबन डाइऑक्साइड गैस पौधों को खाना बनाने में उपयोगी होता है।

तो उम्मीद करते हैं आपको समझ में आ गया होगा कि एलपीजी सिलेंडर हमेशा लाल रंग के क्यों होते हैं? हमारे इस ब्लॉग पर इस प्रकार के विज्ञान से जुड़े सवालों के जवाब आप पा सकते हैं। इस प्रकार की जानकारी के लिए हमें फॉलो करें।

Post a Comment

0 Comments