बारिश के बाद मिट्टी से सुगंध क्यों आती है? क्या आपको पता है? जवाब जानकर आपके होश उड़ जाएंगे

नमस्कार दोस्तों, बारिश का मौसम ज्यादातर लोगों को बहुत अच्छा लगता है। हम सभी लोग बारिश का मजा खूब लेते हैं। किसान के लिए तो बारिश वरदान होता है क्योंकि अधिकतर किसान बारिश पर निर्भर होते हैं। बारिश के वजह से ही फसल अच्छा उग पाते हैं। जब बारिश होती है तो बारिश की बूंदे सूखी धरती पर पड़ती है, जिसके कारण एक विशेष प्रकार की सुगंध आती है जो सभी का मन को मोह लेती है। बच्चे तू बारिश के मौसम का सबसे ज्यादा लुफ्त उठाते हैं। परंतु सवाल यह उठता है कि बारिश के बाद मिट्टी से सुगंध क्यों आती है? क्या आपको इस सवाल का जवाब पता है? अगर नहीं पता है तो इस पोस्ट को पूरा पढ़ें।
चलिए तो जानते हैं आखिर क्यों बारिश के बाद मिट्टी से सुगंध आती है?

तो सबसे पहले आपको बता दें कि मिट्टी से उठने वाली महक का तीन मुख्य कारण होता है-
सबसे पहला कारण है- मिट्टी में बैक्टीरिया का होना
अगर आपको नहीं पता है तो जान ले मिट्टी में कई प्रकार के सूक्ष्म जीव पाए जाते हैं जैसे बैक्टीरिया ,फंगी। वैज्ञानिकों के अनुसार मिट्टी में एक अलग प्रकार के बैक्टीरिया पाए जाते हैं जिनको नोकार्डिया बैक्टीरिया कहा जाता है। जब बारिश होती है और धरती गीली हो जाती है तो बैक्टीरिया गैसोंमाइन नाम का एक रसायन छोड़ते हैं। जिसकी कारण मिट्टी से एक विशेष प्रकार की खुशबू आती है।
दूसरा कारण है- ओजोन परत का होना
आप सभी जानते हैं कि हमारे वायुमंडल में एक परत होता है जिसे ओजोन परत कहते हैं जो सूर्य की हानिकारक किरणों से हमें बचाता है।वैज्ञानिकों के अनुसार बारिश के बाद वायुमंडल में फैली हुई ओझोन गैस की कुछ मात्रा बारिश की बूंदों के साथ घुल जाती है। जिसकी वजह से मिट्टी से सुगंध आती है।

तीसरा कारण है- पेड़ पौधों द्वारा लगातार तेल स्रावित करना
आपको जानकर हैरानी होगी कि पेड़-पौधे लगातार तीन स्रावित करते हैं। जब बारिश होती है तब बारिश की बूंदों के साथ यह तेल तेजी से पूरे वातावरण में फैल जाते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार बारिश,पानी और मिट्टी कुछ इस प्रकार क्रिया करते हैं जिसके कारण मिट्टी से एक विशेष प्रकार की सुगंध आती है।

तो उम्मीद करते हैं आपको समझ में आ गया होगा कि बारिश के बाद मिट्टी से सुगंध क्यों आती है? अगर आपको इस प्रकार की जानकारी और चाहिए तो हमें फॉलो करें। अगर पोस्ट आपको पसंद आया तो इसे लाइक जरुर करें।

Post a Comment

0 Comments